Skip to main content

Present Perfect Continuous Tense | Complete conceptual clarity | RapidEng-Learn Spoken English

 Present Perfect Continuous Tense



Present perfect continuous का प्रयोग उन कार्यो को वयक्त करने के लिए किया जाता है, जो कभी पास्ट में शुरू हुए थे , लेकिन अभी भी हो रहा है।

जैसे:-

वह तीन घंटो से सो रहा है (यहाँ पर कार्य पास्ट में शुरू हुआ था, लेकिन अभी भी हो रहा है।)

इन वाक्यो में क्योकि टाइम सीमा दी गयी होती है, तो हमें सब पहले ये जान लेना चाहिए की टाइम को किस प्रकार से लगाना होता है।

हर वाक्य में दो प्रकार की टाइम सीमा होती है। .

1 ज़ब टाइम या समय निश्चित हो (जैसे :- दो बजे , सोमवार , जनवरी 1990, सुबह , शाम आदि ) तो इस प्रकार के समय को बताने के लिए हम SINCE का प्रयोग करते है।

2 ज़ब टाइम या समय निश्चित न हो (जैसे :- दो घंटे, चार दिन, सात महीने , दो साल, आदि ) तब हमे "FOR" का प्रयोग करना होता है।

पहचान

हिंदी के इन वाक्यो के अंत में रहा है, रही है, रहे है, रहा हूँ, रहे हो, आदि शब्द होते है. लेकिन साथ में कुछ समय या उससे पूर्व से अवशय दिया होता है.

इस प्रकार से वाक्यो से पता चलता है ही कार्य कुछ निश्चित या अनिश्चित समय पहले शुरू हुआ था जो की अभी तक चल रहा है।

Affirmative Sentence

Examples :-

1. वह एक घंटे से बाग़ में घूम रहा है (यहाँ पर एक टाइम दिया गया है )

2. आप दो बजे से मुझे पत्र लिख रही हो।

 Rules of Making Affirmative Sentences

► Sub + has/have + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

यदि subject “he, she, it”  या किसी का नाम हो तो "है "has been" का प्रयोग किया जाता है

यदि subject "I, you, we, they"  हो तो "have been" का प्रयोग किया जाता है

Examples:-

1. वह एक घंटे से बाग़ में घूम रहा है ► He has been walking in the garden for one hour.

2. आप दो बजे से मुझे पत्र लिख रही हो। ► You have been writing letter to me since 2 O’clock.

 

Negative Sentence

जिन वाक्यो से भूतकाल में किसी कार्य का न होना पाया जाए। 

जैसे : -

1. वह एक घंटे से बाग़ में नहीं  घूम रहा है

2. आप दो बजे से मुझे पत्र नहीं  लिख रही हो।

Rules of making Negative Sentences

► Sub + has/have +not + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

Example:-

1. वह एक घंटे से बाग़ में नहीं  घूम रहा है ► he has not been walking in garden for 1 hour.

2. आप दो बजे से मुझे पत्र नहीं  लिख रही हो। ► You have not been writing letter to me since 2 O’clock.

 Interrogative Sentences

 जिन वाक्यो में कोई प्रशन पूछा जाये इस प्रकार के वाक्य interrogative या  प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते है।

 इस प्रकार के वाक्यो को दो प्रकार होते है

1. जिन वाक्यो में प्रशन शुरू में पूछा जाये

2. जिन वाक्यो में प्रशन बीच में पूछा जाये 

 Interrogative Sentence Rule type 1 (जिन वाक्यो में प्रशन शुरू में पूछा जाये )

 ►has/have + Sub + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

 जैसे ;-

1. क्या वह एक घंटे से बाग़ में घूम रहा है ► Has he been walking in garden for 1 hour.

2. क्या आप दो बजे से मुझे पत्र लिख रही हो। ► Have you been writing letter to me since 2 O’clock.

 Interrogative Sentence Rule type 2 (जिन वाक्यो में प्रशन बीच में पूछा जाये )

 ► ?+has/have + Sub + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

जैसे ;-

1. वह एक घंटे से बाग़ में क्यों नहीं  घूम रहा है ► Why has he been walking in garden for 1 hour.

2. आप दो बजे से मुझे पत्र क्यों नहीं  लिख रही हो। ►Why you been writing letter to me since 2 O’clcok.

 

Interrogative + Negative 

 जिन वाक्यो में प्रशन पूछा जाये और साथ में नहीं का प्रयोग भी किया  जाये तो वे वाक्य सकरात्मक + नकारात्मक दोनों ही होते है. जिस प्रकार interrogative sentence के दो प्रकार होता हिअ उसी प्रकार इन वाक्यो के भी दो प्रकार होते है। 

 Interrogative + Negative Sentence Rule type 1

 ► has/have + Sub + not + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

 जैसे ;-

1. क्या वह एक घंटे से बाग़ में नहीं  घूम रहा है ► Has he not been walking in garden for 1 hour

2. क्या आप दो बजे से मुझे पत्र  नहीं  लिख रही हो। ► Have you not been writing letter to me since 2 O’Clock.

 Interrogative + Negative Sentence Rule type 2

 ► ?+ has/have + Sub + not + been +verb(ing) + Object + Since/For + time 

 जैसे ;-

1. वह एक घंटे से बाग़ में क्यों नहीं  घूम रहा है ► Why he has not been walking in garden for 1 hour.

2. आप दो बजे से मुझे पत्र क्यों नहीं  लिख रही हो। ►Why you have not been writing letter to me since 2 O’clock.

तो आपने देखा किस प्रकार हम Present Perfect Continuous tense   के वाक्यो  को इंग्लिश मेँ ट्रांसलेट कर सकते हैँ हिंदी के वाक्य को इंग्लिश मेँ ट्रांसलेट करने के लिए आपको बस उनके रुल्स अच्छी तरह से याद करने होंगे और जैसा की आप ने देखा यह सारे Rules एक दूसरे से ही जुड़े होते हैँ तो इनको याद करना भी बहुत आसान है |



Regards,

VIVEK SHARMA

Comments

Popular posts from this blog

Conversation between a boy and a girl over a first date - RapidEng Learn Spoken English

    How to start a conversation with a girl |  Romantic English conversation between a boy and a girl over a first date            Some people have this problem, how to talk in English and those who hesitate while talking in English, do not panic, we will teach you how to start talking.        Today it is a matter of when we go on our first date to meet a girl, then how should we talk to her in English, always start with simple questions. Alex - Hi ! Jessica - Hello ! Alex - How are you ? Jessica - I am good, you say. Alex - What do you do ? Jessica - I work in Samsung company. Alex - Oh wow ! this is very good organization. Jessica - Thanks ! and what do you do. Alex - I am a college student and i am doing MBA. Jessica - Very Good. Alex - Is this your first date ? Jessica - Yes, this is my first date and your. Alex - Yes, this is also my first date. Jessica - hmm,...

Simple Past tense | Complete conceptual clarity | RapidEng-Learn Spoken English

 Simple Past tense    1. इस वाक्यो से भूतकाल में किसी कार्य का होना या न होना पाया जाता है  या हम इसे सिंपल शब्दों में कह सकते हैं कि ऐसे काम या कार्य जो भूतकाल में समाप्त हो गए हैं | ऐसे वाक्यों में सबसे पहले सब्जेक्ट को रखा जाता है उसके बाद मेन वर्ब की सेकंड फॉर्म को लगाया जाता है 2. इन्ही वाक्यों से पास्ट से सम्बंधित कार्यो का भी पता चलता है देखते है कुछ ऐसे ही वाक्य। जैसे:- १. मोहन बीमार था। २. कल बहुत गर्मी थी। ३. वो एक अच्छी लड़की थी। 3. इस टेंस का प्रयोग पास्ट में किसी काम को करने की आदत का बोध करने के लिए भी किया जाता  हैं। जैसे:- १. वह मुझे हमेसा समझाता था He always advised me. २. मैं कभी वाइन को छूआ नहीं I never touched wine. ३. मैं संडे को घर जाया करता था I used to go home on Sunday or I went home on Sunday 4. कभी कभी भूतकाल में किसी कार्य के जारी रहने का बोध भी इस टेंस के द्वारा किया जाता है  जैसे:- १. जब वह नाचती थी तो हम गाते थे। While she danced, we sang. २. जब वह खेलता तब मैं पत्र लिखती। While he played, I wrote letter. ३. जब बच्चे खेलते, माँ...

Some Basic English Phrases You'll Use Over And Over - RapidEng Learn Spoken English

Some Basic English Phrases You'll Use Over And Over            Hello English Learner's, today we will learn some golden English phrases that we use in our daily life. You can impress your friends in your office, at home by using these words in your English, that's how good you speak English. These are the words we will learn with examples.  These phrases are as follows : 1. How's it going 2. Thank's so much 3. I have heard a lot about you 4. I really appreciate  5. I am sorry 6. What do you think 7. That's sound great  8. Give it a go  9. Hang on a sec 10. Running out of time Now we will learn that where we can use these phrases:- 1. How's it going:           When you met someone and you don't understand how to start talking to them, you can start with this phrase from them.  You - How' it going. they - Nothing much. 2. Thank's so much:...